{"_id":"662187540dbc5cd63d0cddba","slug":"demand-to-install-direction-board-in-village-kharkhara-rewari-news-c-198-1-rew1001-203392-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव खरखड़ा में दिशासूचक बोर्ड लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव खरखड़ा में दिशासूचक बोर्ड लगाने की मांग
Fri, 19 Apr 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव खरखड़ा के लोगों ने दिशा सूचक बोर्ड लगाने की मांग की है। इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश, बीरेंद्र सिंह, सुंदर यादव पूर्व पंच, राजकुमार पंच, देवराम पूर्व पंच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है।
भेजे गए पत्र में प्रकाश ने बताया कि धारूहेड़ा खंड के अंतर्गत दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे गांव खरखड़ा का क्षेत्रफल बड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर गांव की मुख्य आबादी तक पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का निर्माण भी किया गया है, लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी तक सांकेतिक और दिशासूचक बोर्ड नहीं लगाया गया।
उन्होंने बताया कि गांव में एक साउथ रेंज आईजी कार्यालय पुलिस विभाग, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय वरिष्ठ विद्यालय, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, प्राचीन ठाकुरजी मंदिर, हनुमान मंदिर, पंचायत सचिवालय, व्यामशाला, आंबेडकर पार्क, राजकीय आईटीआई, 33 केवी पावर स्टेशन, 9.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 व अन्य लिंक रोड़ की तरफ से आवागमन करने वाले लोगों को इन संस्थानों और रोड को दर्शाने के लिए कोई भी सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा होने से असुविधा होती है।