फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to give sub-division status to sub-tehsil Dahina

Rewari News: उप तहसील डहीना को उप-मंडल का दर्जा देने की मांग

Sat, 21 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to give sub-division status to sub-tehsil Dahina
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डहीना। सामाजिक संगठन आवाज फाउंडेशन की बैठक शनिवार को शुभ मंगलम समारोह स्थल पर हुई। इसमें एक स्वर से उप तहसील डहीना को उपमंडल का दर्जा देने की मांग की गई।
आवाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया, प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ, पूर्व पंच मनोहर लाल कंवाली, ठेकेदार रामेश्वर जैनाबाद, अभेय सिंह पूनिया दखोरा व सदस्यों ने ग्रामवासियों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोसली विधायक अनिल यादव डहीना को सौंपा। इसमें उप-तहसील डहीना को उप-मंडल का दर्जा देने की मांग की गई। हरियाणा में नए जिले, उप-मंडल, तहसील और उप-तहसीलों के गठन के लिए सरकार ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष तत्कालीन कोसली हल्का विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मार्च 2023 को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान कोसली विधानसभा के सबसे बड़े गांव डहीना, जिसको इस समय खंड व उप-तहसील का दर्जा 13 वर्ष पहले ही दिया जा चुका है, तब उप-मंडल बनाए जाने की मांग जोरदार ढंग से उठाई थी। उस समय सरकार ने आश्वासन दिया था कि तहसील, उप-मंडल और जिला के गठन के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी उस समय डहीना को उप-मंडल का दर्जा देने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया ने कहा कि सरकार ने नए खण्ड, तहसील, उप-मंडल और जिला के गठन के लिए कमेटी गठित की है। इसलिए ज्ञापन की एक-एक कॉपी गठित कमेटी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व कमेटी सदस्यों, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को भी पंजीकृत डाक से भेज रहे हैं। विधायक अनिल यादव डहीना को भी एक कॉपी दी गई है ताकि वे मांग की पैरवी कर सकें। कहा कि डहीना को उप-मंडल बनाने से कई समस्याएं दूर होंगी। क्षेत्र के लोगों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए 30 से 40 किलोमीटर दूर रेवाड़ी या कोसली जाना पड़ता है।



बैठक में रवि दत्त, होशियार सिंह सीहा, राज सिंह खुशपुरा, जसवंत सिंह, गाजी गोपालपुर, देश राज, महेंद्र सिंह, सतपाल यादव डहीना, अमर सिंह फतेहपुरी, सत्यवीर, कृपाल सिंह, आशीष खोला, सचिन शर्मा, सतीश खोला, जयप्रकाश, रामभगत, शेर सिंह, लालू सेठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed