{"_id":"69f794a5752824ab4a0849e0","slug":"demand-raised-for-starting-opd-in-aiims-and-construction-of-overbridge-rewari-news-c-198-1-rew1001-237833-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एम्स में ओपीडी शुरू करने और ओवरब्रिज का निर्माण कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एम्स में ओपीडी शुरू करने और ओवरब्रिज का निर्माण कराने की उठाई मांग
Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की बैठक समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें एम्स में ओपीडी शुरू करने और ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग उठाई गई।
बैठक में प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल की ओर से भेजा गया आभार संदेश पढ़कर सुनाया। इसमें आंदोलन के दौरान मिले सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री की ओर से आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल और खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा पर खुशी जताई गई। सदस्यों ने मिठाई बांटकर इस निर्णय का स्वागत किया। इसे लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत बताया।
विज्ञापन
समिति ने कहा कि जनता की एकजुटता और जनशक्ति के कारण ही यह संभव हो पाया है। समिति ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का धरना स्थल पर पहुंचकर जनता की बात सुनना एक सकारात्मक पहल है।
केंद्र सरकार से मांग की गई कि माजरा एम्स में जल्द से जल्द ओपीडी सेवा शुरू की जाए क्योंकि इसके लिए आवश्यक भवन तैयार है। साथ ही ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी तुरंत शुरू करने की मांग उठाई गई।
बैठक में कर्नल राजेंद्र सिंह, रामकुमार निमोथ, दयाराम आर्य, सतप्रकाश गोयल, डॉ. एचडी यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश सैन ने किया।