{"_id":"687fd659ada03323670f2ba5","slug":"demand-from-the-chief-minister-to-build-a-200-bed-hospital-in-sector-18-rewari-news-c-198-1-rew1001-222999-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेक्टर-18 में 200 बेड का अस्पताल बनाने की मुख्यमंत्री से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेक्टर-18 में 200 बेड का अस्पताल बनाने की मुख्यमंत्री से मांग
Tue, 22 Jul 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 13मुख्यमंत्री को गदा भेंट करते पंचनद सेवा समिति। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग को लेकर पंचनद सेवा समिति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर 200 बेड के आधुनिक अस्पताल सेक्टर 18 में बनाने की मांग की।
समिति ने मुख्यमंत्री को एक गदा भेंट किया। साथ ही ज्ञापन देकर सेक्टर-18 में प्रस्तावित स्थान पर अस्पताल निर्माण कराने की मांग की । पंचनद सेवा समिति के जिला अध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि शहर को लंबे समय से एक बड़े सरकारी अस्पताल की आवश्यकता है।
सरकार इस अस्पताल की स्वीकृति दे चुकी है लेकिन अब शहर के आसपास की कुछ पंचायतें इसे अपने गांव में बनवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल शहर से बाहर किसी ग्रामीण क्षेत्र में बनाया गया तो इससे शहरवासियों और आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए आने वाले जरूरतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ऐसे में सेक्टर-18 में उपलब्ध अस्पताल भूमि पर ही इसका निर्माण कराया जाना चाहिए ताकि शहरी और निकटवर्ती क्षेत्र के लोगों को त्वरित एवं सुलभ इलाज मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के कई सदस्य मौजूद रहे और सभी ने मिलकर सरकार से इस जनहितकारी मांग को शीघ्र पूरा करने की अपील की।