{"_id":"6aa58f5c450e3520fb0aa458","slug":"demand-for-speed-breakers-raised-again-after-the-accident-rewari-news-c-198-1-rew1010-245306-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हादसे के बाद फिर उठी स्पीड ब्रेकर की मांग, उप-तहसील के सामने बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हादसे के बाद फिर उठी स्पीड ब्रेकर की मांग, उप-तहसील के सामने बढ़ा हादसे का खतरा
Sat, 12 Sep 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। उप-तहसील के सामने रेवाड़ी-पलवल रोड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठने लगी है। इस स्थान पर बाजार, स्कूल और कई सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय हैं। इसके चलते यह मार्ग सबसे व्यस्त है।
6 सितंबर को साधु शाह नगर निवासी भीम सिंह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद एक बार फिर उप-तहसील के सामने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग नई नहीं है। वर्ष 2024 में भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर इस स्थान पर गतिरोधक बनाने की मांग की गई थी। धारूहेड़ा नगर पालिका की ओर से भी पूर्व में कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक मांग पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
धारूहेड़ा निवासी एडवोकेट दिनेश यादव ने हादसे के बाद प्रशासन से दोबारा मांग की है कि उप-तहसील के सामने सड़क की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कराकर आवश्यक यातायात सुरक्षा उपाय किए जाएं। कहना है कि स्पीड ब्रेकर अथवा नियमों के अनुरूप अन्य जरूरी इंतजाम होने से वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो सकती है और पैदल सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी।