फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for providing facilities to students

Rewari News: विद्यार्थियों को सुविधाएं देने की मांग

Sat, 03 May 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for providing facilities to students
फोटो : 9विभिन्न मांगों को लेकर डीआरओ प्रदीप देशवाल को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठन सेवा स्तंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सामाजिक संगठन सेवा स्तंभ के जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया और आवाज फाउंडेशन के राज्य प्रधान रामचंद्र रंगा लिसानिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआरओ प्रदीप देशवाल को सौंपा। इसमें विद्यार्थियों को सुविधाएं देने की मांग की गई थीं।

ज्ञापन में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को समय से पुस्तकें देने, कक्षा 9वीं से 12वीं के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को फ्री पुस्तक देने की योजना लागू करने, सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के एससी, एसटी छात्रों को कक्षा 11वीं व 12वीं में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप देने, खेल नर्सरियों में एससी, बीसी वर्ग का आरक्षण लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मिड-डे-मील का बजट बढ़ाने की भी मांग की गई थी। सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की टंकी की सफाई कराने, मिड-डे-मील वर्कर, स्कूल एजुसेट चौकीदार, माली, सफाई कर्मचारी अन्य अस्थायी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 25000 प्रतिमाह करने, कक्षा पहली से दसवीं तक कई वर्षों से बजट अभाव में पेंडिंग पड़ी वजीफा राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने की मांग की गई थी। इस अवसर पर प्रधान सत्यनारायण सांभरिया, एडवोकेट राज कुमार जलवा पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी तथा सत्यवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed