{"_id":"691cbdfdc84ac882430160b4","slug":"demand-for-flyovers-and-road-widening-to-relieve-highway-congestion-and-pollution-rewari-news-c-198-1-rew1001-229131-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे जाम और प्रदूषण से राहत के लिए फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे जाम और प्रदूषण से राहत के लिए फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण की मांग
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। धारूहेड़ा में सोहना रोड पर खड़ी गाड़ियां। स्रोत: पाठक
- फोटो : katra news
धारूहेड़ा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नेशनल हाईवे-48 व 919 पर लगातार बढ़ रहे जाम और प्रदूषण से राहत के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
पत्र में सोहना, दिल्ली-नंदरामपुर बास रोड को 30-30 फीट चौड़ा करने की मांग की गई है ताकि भारी ट्रैफिक और प्रदूषण से आमजन और ग्रामीणों को राहत मिल सके।
पत्र में बताया गया है कि सोहना रोड नेशनल हाईवे-919 है और बास रोड भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ता है। धारूहेड़ा में आने और जाने के लिए फिलहाल केवल एक फ्लाईओवर है जिससे सोहना, पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी और अलवर की ओर जाने वाला सारा ट्रैफिक गुजरता है। इसके कारण स्कूलों के पास और पुलिस स्टेशन के आसपास रोजाना लंबा जाम लगता है।
नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी इसी मार्ग से गुजरते हैं और बारिश के दिनों में फ्लाईओवर व सर्विस रोड पर पानी भर जाने से उनका आवागमन मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
वहीं वाहनों के लगातार आने-जाने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जाम के दौरान सर्विस रोड से निकलने वाले वाहन फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं जिससे जाम और बढ़ जाता है।
हाईवे के आसपास बसे ग्रामीण, होटल और ढाबा संचालक लगातार प्रदूषित वायु में सांस लेने को मजबूर हैं। वाहन रुकने के कारण निकलने वाला धुआं व वायुमंडल दूषित हो गया है। पत्र में कहा गया है कि पुलिस स्टेशन के पास लूप और बड़ा फ्लाईओवर बन जाने से ट्रैफिक आधा हो जाएगा और जाम की समस्या कम होगी।
कंवर सिंह ने कहा कि पहले भी यह मांग पत्र सरकार को भेजा जा चुका है लेकिन अब जब नेशनल हाईवे-48 को रिमॉडलिंग के तहत सुधारा जा रहा है तो धारूहेड़ा के आसपास बड़े फ्लाईओवर और लूप का निर्माण भी किया जाए ताकि ग्रामीण, छात्र और आमजन लंबे समय तक जाम और प्रदूषण से परेशान न रहे।