{"_id":"680148b4a2e1782a6d0675b8","slug":"demand-for-action-against-illegal-coaching-institutes-rewari-news-c-198-1-rew1001-218064-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग
Fri, 18 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 18उपायुक्त अभिषेक मीणा को विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित विषयों पर ज्ञापन देते हरियाणा प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नवीन सैनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने स्कूलों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित विषयों पर उपायुक्त अभिषेक मीणा के माध्यम से मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे कई कोचिंग सेंटर बिना किसी मान्यता के शिक्षा के मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। ये संस्थान न तो शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त हैं और न ही बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं आधारभूत ढांचे के मानकों का पालन करते हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों की निर्धारित समयावधि के दौरान कोचिंग चलाकर विद्यार्थियों को भ्रमित कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिससे शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कुछ कोचिंग सेंटर्स में सुरक्षा, आगजनी सुरक्षा (फायर सेफ्टी), साफ-सफाई आदि आधारभूत सुविधाओं का भी अभाव है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमेर सिंह, बावल ब्लाक अध्यक्ष सुरेंदर चौहान, जगदेव जी, योगेश तिवारी, सत्यपाल, शुभराम उपस्थित रहे।
डीसी बोले- जल्द होगी मीटिंग
जिला अध्यक्ष नवीन सैनी ने कहा कि बिना मान्यता प्राप्त स्कूल, प्ले स्कूल चलाए जा रहे हैं और शिक्षा विभाग के सभी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके अलावा बहुत से स्कूल जहां तक मान्यता प्राप्त है, उससे ऊपर की कक्षाएं लगाते हैं। जिला उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग आयोजित की जाएगी।