फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   delhi, road, devolepment, traficc, jam, rute, nh-71, divert

निर्माण के चलते दिल्ली रोड बंद, लगा रहा जाम

Tue, 20 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
delhi, road, devolepment, traficc, jam, rute, nh-71, divert
सड़क नर्मिण के चलते ट्रैफकि जाम
धारूहेड़ा चुंगी से एनएच-8 को जोड़ने वाले दिल्ली रोड पर अब जल्द ही वाहन सरपट दौड़ते नजर आएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से फोरलेन बनाई जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अगले एक-दो माह के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा भी हो जाएगा। फिलहाल मार्ग पर काम चलने के कारण वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दशकों पूर्व बनी दिल्ली रोड सिंगल रोड होने के कारण पिछले काफी समय से हादसों का सबब बनी हुई थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए कुछ माह पूर्व ही इसे फोरलेन करने के लिए सरकार ने बजट पास किया था। पिछले एक माह से इस मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। रेवाड़ी से धारूहेड़ा जाने वाले वाहन चालक अब तक दिल्ली रोड ही प्रयोग करते थे, लेकिन अब निर्माण कार्य चालू होने के बाद इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रेवाड़ी में पुलिस लाइन के पास से तथा धारूहेड़ा में साहबी नदी पुल पर अवरोधक डालकर मार्ग को बंद किया गया है। धारूहेड़ा जाने वाले वाहनों को एनएच-71 रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर डायवर्ट किया गया है। वहीं रेवाड़ी पहुंचने वाले वाहनों को दिल्ली-जयपुर हाईवे से एनएच-71 पर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

--------
हाईवे की दूरी होगी कम
दिल्ली-जयपुर हाईवे को जोड़ने के लिए अब तक सबसे आरामदायक रास्ता गढ़ी बोलनी रोड ही था, लेकिन दिल्ली रोड फोरलेन बनने के बाद हाईवे पर पहुंचने के लिए लोगों को एक और रास्ता मिल जाएगा। इस मार्ग पर भी जल्द ही वाहन सरपट दौड़ते नजर आएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार तेजी से चल रहा है। जल्द ही इस वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
काफी समय से उठ रही थी मांग
शहर के गढ़ी बोलनी, नारनौल व महेन्द्रगढ़ मार्ग को पहले ही चार मार्गीय बनाया जा चुका है। पिछले काफी समय से दिल्ली रोड को भी चार मार्गीय बनाए जाने की मांग उठ रही थी। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए कुछ माह पूर्व ही कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस मार्ग को दोबारा से बनाए जाने की घोषणा की थी, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके और हादसों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed