{"_id":"5f736fd98ebc3eb8670be0b4","slug":"delhi-jaipur-highway-atm-82-thousand-rewari-news-rtk5759273192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शटर का ताला तोड़ 82 हजार की नकदी वाली एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शटर का ताला तोड़ 82 हजार की नकदी वाली एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव जड़थल में बदमाश एक प्राइवेट कंपनी द्वारा लगाए गए एटीएम बूथ की मशीन को उखाड़ लिया। मशीन में 82 हजार रुपये की नकदी बताई गई है। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनी हिताची ने जिले में कई स्थानों पर एटीएम बूथ बनाए हुए हैं। इन एटीएम मशीन पर सुबह पैसे डाले जाते हैं, जबकि सुरक्षा के लिहाज से शाम होते ही शटर बंद करने से पहले मशीन से बची हुई नकदी वापस भी निकाल ली जाती है। गांव जड़थल में भी कंपनी ने एटीएम मशीन लगाई हुई हैं। सोमवार को सुबह मशीन में नकदी डाली गई थी। लेकिन शाम को कंपनी के कर्मचारी मशीन से बची हुई नकदी नहीं निकाल पाए। रात को बदमाशों ने एटीएम बूथ का ताला तोड़कर उसमें रखी मशीन को उखाड़ लिया। एटीएम मशीन में 82 हजार रुपए की नकदी थी। इस मशीन में 100 और 200 रुपये के ही नोट थे। मंगलवार सुबह सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कसौला थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि एटीएम मशीन में 82 हजार रुपये की नकदी बताई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।