{"_id":"6a0352727474795c0d045fdd","slug":"deepika-topped-the-12th-class-after-eight-hours-of-self-study-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana 12th Board Topper: आठ घंटे सेल्फ स्टडी कर दीपिका ने पाया मुकाम, आईएएस बनने का है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana 12th Board Topper: आठ घंटे सेल्फ स्टडी कर दीपिका ने पाया मुकाम, आईएएस बनने का है लक्ष्य
Tue, 12 May 2026 09:46 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 12 May 2026 09:46 PM IST
सार
दीपिका के पिता अशोक कुमार ततारपुर स्कूल में लेक्चरर हैं जबकि मां सुजाता गृहिणी हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
दीपिका, हरियाणा बोर्ड की 12वीं की टॉपर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिल्हड़ स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है। दीपिका को 500 में से 499 अंक मिले हैं। रिजल्ट देखते ही दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दीपिका ने अपनी सफलता का मूलमंत्र नियमित पढ़ाई और अनुशासन बताया है। उसने बताया कि वह स्कूल के अतिरिक्त प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं।
विज्ञापन
मेहनत और आत्मविश्वास के कारण ही उसे सफलता मिली है। अपनी सफलता का श्रेय माता-माता को देते हुए दीपिका ने बताया कि उसका लक्ष्य आईएएस बनना है। उसकी सफलता से स्कूल, परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
स्कूली विद्यार्थियों को दीपिका का संदेश
मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी के छात्रों को दीपिका ने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत का संदेश दिया। उसने कहा कि छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए और मोबाइल व अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, केवल फोकस करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
लेक्चरर हैं दीपिका के पिता
दीपिका के पिता अशोक कुमार ततारपुर स्कूल में लेक्चरर हैं जबकि मां सुजाता गृहिणी हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता अशोक कुमार ने बताया कि बेटी की सफलता ने उन्हें काफी खुशी दी है, इसके लिए परिवार की तरफ से पूरा सहयोग किया गया। आगे भी बेटी जिले का मान बढ़ाएगी।