फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deepender Hooda says: Nayab Saini is a part-time Chief Minister; Haryana is in a sorry state.

दीपेंद्र हुड्डा बोले: नायब सैनी पार्टटाइम मुख्यमंत्री, हरियाणा दुर्दशा का शिकार

Sat, 19 Sep 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Deepender Hooda says: Nayab Saini is a part-time Chief Minister; Haryana is in a sorry state.
सम्मेलन को संबोधित करते दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासन में अनेक विकास कार्य हुए थे। जिले में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुले। अब हरियाणा दुर्दशा का शिकार है। नायब सिंह सैनी पार्टटाइम मुख्यमंत्री हैं। ये बातें उन्होंने जाट धर्मशाला में शनिवार को आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा में एम्स के निर्माण का श्रेय लेने की मची होड़ पर कहा कि इस परियोजना के लिए मनेठी और आसपास के ग्रामीणों ने लंबा संघर्ष किया है। एम्स के पीछे स्थानीय लोगों का वर्षों लंबा आंदोलन रहा है। एम्स के लिए चला संघर्ष भी कई वर्षों तक जारी रहा। हुड्डा ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि ये केवल राजनीतिक मुद्दे नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि रेवाड़ी में 7 सरकारी कॉलेज, 2 सरकारी पॉलीटेक्निक, 7 आईटीआई, 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, मीरपुर में एक यूनिवर्सिटी, कृष्ण नगर में रीजनल सेंटर, सैनिक स्कूल और 195 स्कूल अपग्रेड हुए। दक्षिण हरियाणा में विश्वविद्यालय की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मीरपुर में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण नगर में महिला यूनिवर्सिटी का एक्सटेंशन सेंटर बना, बावल में कृषि विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन सेंटर, दो पॉलीटेक्निक लिसाना और दाम्लावास में, डहीना-जैनाबाद में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बेरलीकलां, सारनवास, कोसली, टांकरी, खरकड़ा में आईटीआई बनी 5 राजकीय डिग्री कॉलेज - कोसली, रेवाड़ी, खरखड़ा, गुरावड़ा, पाली में बने, हरियाणा के अंदर दूसरा सैनिक स्कूल गोठड़ा टप्पाखेड़ी में बना।
भाकली में केंद्रीय विद्यालय बना। पिछले साढ़े 12 साल में भाजपा सरकार में कोई नया कॉलेज स्कूल, आईटीआई, पॉलीटेक्निक बनना तो दूर इन्होंने कई स्कूल तुड़वा दिए, कक्षाओं के कमरे खंडहर पड़े हैं, अनेक स्कूलों पर ताला लगवा दिया। पूरी शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी।

साढ़े 12 साल में बीजेपी ने देश प्रदेश को विकास, खुशहाली की पटरी से उतार दिया:
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 12 साल में देश प्रदेश को विकास, खुशहाली की पटरी से उतार दिया। हरियाणा के पार्ट-टाइम मुख्यमंत्री पंजाब जाकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, इससे पहले बिहार चुनाव के समय बिहार जाकर 6 महीने रहे और कहा कि मैं तो बिहार का बेटा हूं। अब 6 महीने बाद पंजाब का चुनाव है तो 6 महीने से वहीं हैं। इन्हें हरियाणा के लोगों की परवाह ही नहीं।
कहा, मुख्यमंत्री नायब सैनी को पंजाब में चुनावी वादे करने से पहले हरियाणा में अपने चुनावी वादों को पूरा करना चाहिए। कहा कि 2014 के पहले जो हरियाणा खुशहाली में, विकास दर में, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, अमन-चैन-शांति में देश में नंबर एक हुआ करता था, आज बेरोजगारी, नशाखोरी, कुशासन, अपराध, महंगाई में नंबर एक हो गया है।
भाजपा सरकार ने यूपीआई भुगतान पर भी कर लगा दिया, पेट्रोल में इथेनॉल मिला दिया। पेट्रोल का दाम 100 रुपये पार हो गया। चुनाव के समय बीजेपी वाले कहते थे हर परिवार को 500 रुपये में रसोई गैस का सिलिंडर दिलाएंगे। आज वो रसोई गैस सिलिंडर जनता को 1 हजार का मिल रहा है। एआईसीसी हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा रेवाड़ी ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।



माजरा एम्स के श्रेय को लेकर भाजपा में बयानबाजी तेज
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एम्स के लिए अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों को प्रमुख बताया, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि परियोजना का पूरा श्रेय किसी एक व्यक्ति को देना उचित नहीं है। आरती राव ने कहा था कि राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से क्षेत्र में एम्स की मांग उठाते रहे और इसके लिए केंद्रीय स्तर पर प्रयास किए। इसके जवाब में डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि एम्स की मांग और घोषणा की प्रक्रिया कई चरणों में आगे बढ़ी। उनके अनुसार 2015 में बावल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष एम्स की मांग रखी गई थी। इसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाने में पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed