फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Decision to set up vigil to prevent theft incidents

Rewari News: चोरी की घटनाओं पर रोक के लिए ठीकरी पहरा लगाने का फैसला

Fri, 09 Jan 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Decision to set up vigil to prevent theft incidents
पुस्तक मेले में पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : विवि
बावल। कस्बे के नजदीक नांगल तेजू अड्डे के पास पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मार्केट क्षेत्र में दुकानदारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें मार्केट के दुकानदारों के साथ-साथ आसपास के तीन गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में दुकानदारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मार्केट में एक चौकीदार नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही सभी दुकानदार मिलकर ठीकरी पहरे की व्यवस्था भी करेंगे, ताकि रात के समय असामाजिक तत्वों और चोरों पर नजर रखी जा सके। दुकानदारों ने बताया कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं से उनमें गहरा रोष है और इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ नकाबपोश संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ठीकरी पहरे के संचालन हेतु दस सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कमेटी में डॉक्टर राजेश कुमार, राम सिंह नंबरदार, सतपाल मास्टर, राम सिंह, डॉक्टर दिलीप, मनोज कुमार, सुरेंद्र मिस्त्री, नरेंद्र गुप्ता, मनजीत मेडिकल और विनोद कुमार को शामिल किया गया है।
यह कमेटी चौकीदार की निगरानी करेगी और दुकानदारों से मानदेय एकत्र कर चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि कमेटी द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय सभी दुकानदारों को मान्य होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए एक बैरिगेट भी लगाया जाएगा तथा चौकीदारों की सुरक्षा व निगरानी के लिए एक पुलिसकर्मी भी तैनात रहेगा।

एक सप्ताह पहलेतीन चोरों ने नांगल तेजू बस अड्डे सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थित 7 दुकानों और दो मंदिरों के दानपात्रों के ताले तोड़कर चोरी की थी। चोरों ने रात के समय बस अड्डे व रघुनाथपुरा के पास सात दुकानों के ताले तोड़े थे। इन दुकानों से लगभग ढाई लाख रुपए का सामान और नकदी चोरी की गई थी। इसके अलावा ढाणी अहीर स्थित शिव मंदिरों के दानपात्र का ताला तोड़कर 4 हजार रुपये चुराए गए थे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे।



---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed