फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deadline for applications for postgraduate courses at IGU extended to July 6.

Rewari News: आईजीयू में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी

Thu, 02 Jul 2026 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Jul 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Deadline for applications for postgraduate courses at IGU extended to July 6.
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 जुलाई 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दी है और उनका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है वे भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों, पात्रता, शुल्क संरचना और प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसमें करें आवेदन
एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम, एमए (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, योग, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान), एमएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव एवं प्रौद्योगिकी, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान और मनोविज्ञान), एम.फार्मा (फार्माकोग्नोसी), मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमसीए तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed