फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dead body of young man found near pilot chowk in rewari

Rewari News: पायलट चौक के पास मिला युवक का शव, छह बच्चों का पिता था मृतक

Tue, 25 Apr 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
dead body of young man found near pilot chowk in rewari
नागरिक अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में बैठकर विलाप करते मृतक के परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के राजेश पायलट चौक के समीप सोमवार रात को एक युवक का शव मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। युवक की हत्या हुई है या फिर दुर्घटना के कारण मौत हुई है, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही लग पाएगा। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से नेपाल निवासी 30 वर्षीय कृष्ण वर्तमान में शहर के मोहल्ला शक्ति नगर में पत्नी रमीना और छह बच्चों के साथ किराए पर रहता था और राजेश पायलट चौक स्थित पीजी में खाना बनाने का काम करता था। एक सप्ताह पहले उसने पीजी में काम छोड़ दिया था। सोमवार की शाम करीब छह बजे रुपये लेने के लिए पीजी जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन


सिर पर चोट के निशान
देर रात तक जब कृष्ण घर नहीं पहुंचा तो पत्नी और अन्य जानकार लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार को रात करीब 12 बजे कृष्ण राजेश पायलट चौक के निकट गली में पड़ा मिला। उसने शराब भी पी हुई थी। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां से शराब अधिक पीने के कारण बेसुध होना बताकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे कमरे पर लेकर आए तो कपड़े बदलते समय सिर में चोट के निशान दिखाई दिए। परिजन कृष्ण को दोबारा अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद माॅडल टाउन थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृष्ण की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मंगलवार को पीजी में पहुंचकर भी जांच की। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण पता लग पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed