{"_id":"63ecfd79b8b513e3d40110dd","slug":"dead-body-of-missing-girl-found-in-drain-for-10-days-rewari-news-c-17-1-67809-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: 10 दिन से लापता युवती का गंदे नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: 10 दिन से लापता युवती का गंदे नाले में मिला शव
Wed, 15 Feb 2023 09:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ लगते गांव साबन के गंदे नाले में एक युवती का शव बुधवार की देर शाम मिला है। युवती 10 दिनों से लापता थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार बावल के गांव साबन निवासी 22 वर्षीय भावना घर से 10 दिन से लापता थी। परिजनों ने उसकी हर संभव कोशिश भी की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद बावल थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार की शाम करीब 6 बजे गांव के ही गंदे नाले में ग्रामीणों ने एक लड़की का शव पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और फिर ग्रामीणों को सूचना दी। युवती की पहचान भावना के रूप में हुई है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या कर शव फेंका गया फिर युवती ने सुसाइड की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी स्थिति
युवती 4 फरवरी को लापता हुई थी। उसे दौरे आते थे। उसका शव गांव के पास ही गंदे नाले से मिला है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
- रण सिंह, प्रभारी, बावल थाना