फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC took stock of the cleanliness system of the city

Rewari News: डीसी ने शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Fri, 29 Aug 2025 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
DC took stock of the cleanliness system of the city
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्मप्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ पैदल निकलते हुए आंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक सहित नाई वाली स्थित सब्जी मंडी, रेवाड़ी बाजार में मोतीलाल चौक तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी ने आमजन से भी बातचीत की और कहा कि सामूहिक जनभागीदारी से ही रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में सुंदरीकरण व सुधारीकरण किया जा सकता है। 7 नवंबर तक चल रही 11 सप्ताह के शहर स्वच्छता मुहिम के माध्यम से हमें जीवन पर्यंत स्वच्छता अपनाने का संदेश मिलेगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के लिए नियुक्त अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का नियमित जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को दूर करने के साथ ही आमजन को सफाई बनाए रखने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शहरी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्केट में दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ेदान रखने के लिए कहा जाए। फिर भी यदि कोई कूड़ा करकट फैलाता है तो उसे पहले नोटिस दिए जाएं और फिर भी यदि कूड़ा करकट फैलाया जाता है तो संबंधित का चालान सुनिश्चित किया जाए।
सुखद परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगे
डीसी ने बताया कि इस अभियान के तहत रोजाना रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र के हर घर, हर मोहल्ले व वार्ड तक प्रशासन सामाजिक, धार्मिक व गणमान्य लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता की अलख जगा रहा है और इसके सुखद परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर व्यवस्थित रूप से स्वच्छता दूत बनते हुए सफाई अभियान को मूर्त रूप दिया जाए।
कूड़ा न फैलाएं दुकानदार

डीसी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के लिए नियुक्त अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का नियमित जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को दूर करने के साथ ही आमजन को सफाई बनाए रखने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने शहरी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्केट में दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ेदान रखने के लिए कहा जाए। फिर भी यदि कोई कूड़ा करकट फैलाता है तो उसे पहले नोटिस दिए जाएं और फिर भी यदि कूड़ा करकट फैलाया जाता है तो संबंधित का चालान सुनिश्चित किया जाए।




एसडीएम संभाल रहे बावल व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र

रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में जहां डीसी अभिषेक मीणा स्वयं हर पहलू पर माॅनिटरिंग कर रहे हैं वहीं बावल शहरी क्षेत्र में एसडीएम मनोज कुमार व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed