फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC matched the uploaded land for AIIMS

एम्स के लिए अपलोड की गई जमीन का डीसी ने किया मिलान

Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
DC matched the uploaded land for AIIMS
एम्स के लिए जमीन देने वाले किसानों से बातचीत करते डीसी यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को लेकर अब तक पोर्टल पर अपलोड हुई जमीन की समीक्षा की तथा नक्शे से मिलान किया। उन्होंने कहा कि एम्स प्रोजेक्ट को परवान चढ़ाने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने बैठक में ग्रामीणों के साथ नक्शे के अनुरूप बचे शेष पैच की समस्या का समाधान करवाने का अनुरोध करते हुए कहा कि जिन लोगों की यह जमीन है, उन्हें इस बडे़ प्रोजेक्ट के लिए उदारता से आगे आने के लिए प्रेरित करें ताकि इस क्षेत्र को एम्स जैसा प्रोजेक्ट शीघ्र ही मिल सके। डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि एम्स का निर्माण हो, इसके लिए बचे हुए पैच की समस्या को दूर करने के लिए एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव टीम के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं और ग्रामीणों के बीच में रहकर बचे हुए पैच को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यहां यह भी बता दें कि गत दिवस सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी बचे हुए पैच के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक कर इसे दूरे करने का अनुरोध किया गया था। इस अवसर पर एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, सीटीएम रोहित कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, राकेश गिरदावर, पटवारी हेमकरण, विपिन यादव, जीतू, यशु व विकास भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed