फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC listened to the problems of the common people in the solution camp.

Rewari News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं

Mon, 12 Jan 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
DC listened to the problems of the common people in the solution camp.
फोटो: 27रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए डी - फोटो : हाईवे पर लगा क्यूआर कोड का बोर्ड।
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया। लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में महावीर नगर रेवाड़ी में सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्परता से समाधान करवाने के निर्देश दिए। आदर्श नगर में अतिक्रमण की शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं गांव भांडोर में अवैध रूप से भट्ठा संचालित किए जाने की शिकायत पर डीएफएससी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। गांव नांगल जमालपुर में राजकीय विद्यालय में बायोलॉजी लैब का निर्माण कार्य पूरा करवाने की शिकायत पर संबंधित विभाग को निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा समाधान शिविर में आई प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पेंशन और पुलिस संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि समाधान शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतों का समाधान करवाएं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed