फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dc gave instructions department should complete preparations to prevent malaria and dengue

Rewari News: डीसी ने दिए निर्देश, मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए तैयारी पूरी करें विभाग

Tue, 28 Mar 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
dc gave instructions department should complete preparations to prevent malaria and dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बदलते मौसम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलेरिया, डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आईईसी गतिविधियां चलाएं और लोगों को जागरूक करें। शहरी क्षेत्र में शहरी स्थानीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्र में विकास एवं पंचायत विभाग समय पर फॉगिंग कराना सुनिश्चित करें। वह लघु सचिवालय सभागार में डिस्ट्रक्टि लेवल मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक में आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने मच्छर जनित रोगों (मलेरिया, डेंगू) की रोकथाम व नियंत्रण बारे विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दवाओं का स्टॉक पूरा रखें। उन्होंने कहा कि बरसात का पानी एकत्रित होने से मच्छरों के पनपने की संख्या बढ़ जाती है, जिससे मलेरिया, डेंगू व के मामले बढ़ जाते हैं और ये मच्छर के काटने से होते हैं। बरसात के मौसम में मच्छरों के पनपने पर अंकुश लगाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य व विकास एवं पंचायत विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें और योजनाबद्ध तरीके से स्लम एरिया व अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग व दवा का छिड़काव करवाएं। उन्होंने जिला वासियों से भी आह्वान किया के रविवार के दिन ड्राई डे के रूप में मनाएं और अपने घरों की साफ सफाई करें, घर में कही पर भी बरसात व कई दिन पुराना पानी न रखें, इसके लिए सभी पानी की टंकी, टायर, कूलर आदि की साफ सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed