फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DBC employees asked for 12 months continuous tenure

Rewari News: डीबीसी कर्मियों ने 12 माह का निरंतर कार्यकाल मांगा

Fri, 21 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
DBC employees asked for 12 months continuous tenure
विधायक लक्ष्णण सिंह को ज्ञापन सौंपते डीबीसी कर्मी। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग के डोमेस्टिक ब्रिडिंग चेकर (डीबीसी) कर्मियों ने एमसीडी दिल्ली की तरह 12 माह का निरंतर कार्यकाल व समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किए जाने समेत मांगों को लेकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विधायक को सौंपे ज्ञापन में डीबीसी कर्मियों ने बताया कि वह कई वर्षों से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से जनता की रक्षा में अग्रिम पंक्ति के योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में जब भी संक्रमण का खतरा बढ़ा है, डीबीसी कर्मियों ने घर-घर जाकर लार्वा जांच, सोर्स रिडक्शन, जागरुकता अभियान व नियंत्रण गतिविधियों को अंजाम देकर महामारी को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन दुख का विषय है कि वेतन भुगतान में कई-कई महीनों की देरी े कर्मियों को आर्थिक व मानसिक संकट की स्थिति में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी जनता की सेहत बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, उनके अपने परिवार परेशानी झेलने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि एमसीडी दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा के सभी डीबीसी कर्मियों को 12 माह का निरंतर कार्यकाल दिया जाए। सभी जिलों में समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा डीबीसी कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के स्थायी ढांचे में शामिल किया जाए। डीबीसी कर्मियों ने चेताया है कि यदि उनकी उचित मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे प्रदेश स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


विधायक ने डीबीसी कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को प्रमुखता के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा तथा उनकी मांगों को पूरा कराने की जमकर पैरवी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed