फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Daytime temperature rose by 1.1 degrees; chilly conditions prevail in the mornings and evenings.

Rewari News: दिन का तापमान 1.1 डिग्री बढ़ा, सुबह-शाम पड़ रही ठंड

Sat, 03 Oct 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature rose by 1.1 degrees; chilly conditions prevail in the mornings and evenings.
रेवाड़ी। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को दोपहर में धूप तेज होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले वीरवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

इस तरह 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते 5 अक्तूबर तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील और खुश्क रह सकता है। बीच-बीच में हल्के बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दोपहर के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed