फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyclothon-2.0 Yatra will enter Rewari on 8th April

Rewari News: रेवाड़ी में 8 अप्रैल को प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा

Sat, 05 Apr 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon-2.0 Yatra will enter Rewari on 8th April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





रेवाड़ी। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से शनिवार को साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा को रवाना किया। यह साइकिल यात्रा 8 अप्रैल को रेवाड़ी में प्रवेश करेगी।

कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि जिले में साइक्लोथॉन-2.0 का भव्य स्वागत प्रशासन, जिलावासियों और सामाजिक संगठनों की ओर से किया जाएगा। यह यात्रा 9 अप्रैल को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। साइक्लोथॉन-2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इसमें भाग लेने के इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिले के लोग हरियाणा उदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए। साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र मिलेगा। 8 अप्रैल को साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा का रात्रि विश्राम रेवाड़ी में होगा और 9 अप्रैल को सुबह 6 बजे यात्रा राव तुलाराम स्टेडियम से तावडू उपमंडल के लिए रवाना होगी। यात्रा महेंद्रगढ़ से गांव भालखी माजरा के रास्ते जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन


यह रहेगा साइक्लोथॉन-2.0 का रूट चार्ट

कार्यवाहक डीसी ने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0 8 अप्रैल को महेंद्रगढ़ जिले से चलकर रेवाड़ी जिले के गांव भालखी माजरा, नांदा व मामडिया के रास्ते रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में पहुंचेगी। साइक्लोथॉन-2.0 को 9 अप्रैल को सुबह 6 बजे रेवाड़ी स्थित राव तुलाराम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर अगले गांवों व जिला के लिए रवाना किया जाएगा। इसके बाद साइक्लोथॉन-2.0 पुलिस लाइन के सामने से गांव हांसाका, जौनावास, धारूहेड़ा व कापड़ीवास होते हुए गांव सिधरावली से होते जिले में प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed