{"_id":"680cd9a584d2725ec20e14de","slug":"cyber-fraud-with-teacher-in-rewari-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट कर शिक्षक से हुई ₹4.18 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट कर शिक्षक से हुई ₹4.18 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 26 Apr 2025 06:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 06:36 PM IST
सार
डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने एक संस्कृत अध्यापक से 4 लाख 18 हजार 999 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में साइबर थाना पुलिस ने गांव जाहिदपुर निवासी एक संस्कृत अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर 4 लाख 18 हजार 999 रुपये ठगने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला जोधपुर की शक्ति कॉलोनी निवासी सौरव पंवार व राजस्थान के जिला जोधपुर के गांव कापेड़ा निवासी बुधराज उर्फ बुधाराम के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आरोपी सौरव पंवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी बुधराज उर्फ बुधाराम को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
मामले में एक आरोपी पहले हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, गांव जाहिदपुर निवासी सुधीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह संस्कृत अध्यापक है। बीते 7 जनवरी को उनके मोबाइल पर किसी मोहित हांडा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि किसी कृष्ण गुप्ता नाम के व्यक्ति ने मुंबई में उसकी आईडी पर उनके नाम से बैंक खाता खोल कर मनी लांड्रिंग की है और करीब 68 लाख 50 हजार रुपये जमा करवाए हैं। वह अभी सीबीआई की गिरफ्त में है।

डिजिटल अरेस्ट कर हुई ठगी
आरोपी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने उसे डिजिटल अरेस्ट किया है। आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट का ऑर्डर भी भेजा। इसके बाद आरोपी ने उसे एक यूपीआई आईडी भी भेजी और 16 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। डर के कारण उसने पैसे जमा करवा दिए। आरोपी ने डरा धमकाकर उससे अलग-अलग ट्रांजेक्शन के तहत 4 लाख 18 हजार 999 रुपये जमा करवा लिए।
इसके बाद उसके एक साथी के घर आने के बाद, उसे हकीकत का पता चला। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।