फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyber desks set up in all police stations in the district

जिले में सभी थानों में स्थापित की गई साइबर डेस्क

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cyber desks set up in all police stations in the district
बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक नई पहल की है। जिसके तहत पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार सभी जिलों के थानों में साइबर डेस्क की स्थापना की गई है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों में साइबर डेस्क की स्थापना की गई है। जिसके तहत हर थाने में साइबर डेस्क पर एक डेस्क प्रभारी व एक सहायक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिले में साइबर डेस्क का नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अमित भाटिया को नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट या ओटीपी के जरिए साइबर अपराधी आम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। जिसको रोकने के लिए जिले में सभी 12 थानों में साइबर डेस्क की स्थापना की गई है। आमजन अपनी साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत अपने नजदीकी थाने में स्थापित की गई साइबर डेस्क पर जाकर दर्ज करवा सकते हैं। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा साइबर डेस्क होने से जिले में साइबर अपराधों में भी कमी आएगी। भविष्य में भी साइबर डेस्क को और मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed