{"_id":"68bb280137beebbee702bbe7","slug":"cultural-festivals-will-be-held-in-schools-at-block-level-from-11-to-19-september-rewari-news-c-198-1-fth1001-225208-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खंड स्तर पर स्कूलों में 11 से 19 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खंड स्तर पर स्कूलों में 11 से 19 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक उत्सव
Fri, 05 Sep 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 4सांस्कृतिक उत्सव की तैयारी करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में खंड स्तर पर 11 से 19 सितंबर तक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांचवीं से आठवीं और 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विद्यार्थी लोक नृत्य, सोलो सॉन्ग, स्किट व रागनी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इससे पहले विद्यालय स्तर पर 28 से 30 अगस्त तक सांस्कृतिक उत्सव प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। 24 से 26 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।
कल्चरल फेस्ट में केवल राजकीय विद्यालयों, मॉडल संस्कृति विद्यालय की कक्षा पांचवीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही प्रतिभागी होंगे।
सभी प्रतिभागी लाइव म्यूजिक के साथ प्रस्तुति देंगे। केवल स्किट में बैकग्राउंड संगीत में रिकॉर्डिंग व लाइव जो भी टीम की जरूरत हो की अनुमति होगी। वेशभूषा के लिए प्रतिभागी टीम को अपने स्तर पर प्रबंध करना होगा।
विज्ञापन
100 अंकों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इसमें वेशभूषा के 20 अंक, प्रस्तुति के 20 अंक, संगीत के 20 अंक व प्रोपस के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।
खंड स्तर इनाम राशि :
ग्रुप प्रथम- द्वितीय-- तृतीय स्थान-- सांत्वना पुरस्कार
फोक डांस ग्रुप- 3000 -2500 -2000 -800
फोक डांस सोलो-2000 -1500 -1000 -800
रागनी सोलो -2000 -1500 -1000 -800
स्किट ग्रुप -3000 -2500 -2000 -800
-- -- -- --
जिलास्तरीय ईनामी राशि
ग्रुप का नाम-- प्रथम स्थान-- द्वितीय स्थान-- तृतीय स्थान-- सांत्वना पुरस्कार
फोक डांस ग्रुप-10000-8000-6000-2000
फोक डांस सोलो-4100-3100-2100-2000
रागनी सोलो-4100-3100-2100-2000
स्किट ग्रुप-10000-8000-6000-2000
-- -- -- -- --
वर्जन :
राजकीय स्कूलों में सांस्कृतिक उत्सव को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। विद्यार्थी समूह लोक नृत्य, लोक नृत्य सोलो, रागनी सोलो व स्किट ग्रुप जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए कारगर साबित होंगी।-सुभाष चंद, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विद्यार्थी लोक नृत्य, सोलो सॉन्ग, स्किट व रागनी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इससे पहले विद्यालय स्तर पर 28 से 30 अगस्त तक सांस्कृतिक उत्सव प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। 24 से 26 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
कल्चरल फेस्ट में केवल राजकीय विद्यालयों, मॉडल संस्कृति विद्यालय की कक्षा पांचवीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही प्रतिभागी होंगे।
सभी प्रतिभागी लाइव म्यूजिक के साथ प्रस्तुति देंगे। केवल स्किट में बैकग्राउंड संगीत में रिकॉर्डिंग व लाइव जो भी टीम की जरूरत हो की अनुमति होगी। वेशभूषा के लिए प्रतिभागी टीम को अपने स्तर पर प्रबंध करना होगा।
विज्ञापन
100 अंकों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इसमें वेशभूषा के 20 अंक, प्रस्तुति के 20 अंक, संगीत के 20 अंक व प्रोपस के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।
खंड स्तर इनाम राशि :
ग्रुप प्रथम- द्वितीय
फोक डांस ग्रुप- 3000 -2500 -2000 -800
फोक डांस सोलो-2000 -1500 -1000 -800
रागनी सोलो -2000 -1500 -1000 -800
स्किट ग्रुप -3000 -2500 -2000 -800
जिलास्तरीय ईनामी राशि
ग्रुप का नाम