{"_id":"6ad12889cbfb7f081f0b1b74","slug":"cultural-festival-begins-in-kanwali-45-teams-showcase-their-talent-rewari-news-c-198-1-rew1001-247216-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंवाली में सांस्कृतिक उत्सव शुरू, 45 टीमों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंवाली में सांस्कृतिक उत्सव शुरू, 45 टीमों ने दिखाई प्रतिभा
Fri, 16 Oct 2026 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में मंच पर आए प्रतिभागी व स्टाफ। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ वीरवार को हुआ। इसमें प्राथमिक एवं मिडिल विंग के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हरियाणवी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रेस सचिव मनोज वशिष्ठ ने बताया कि पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लोक नृत्य समूह, लोक नृत्य एकल, हरियाणवी रागनी, एकल गायन और स्किट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्धारित कार्यक्रम चार अलग-अलग मंचों पर हुए। पहले दिन कुल 45 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल ने पारदर्शिता के साथ निर्णय दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे मंच बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ हरियाणवी संस्कृति को सहेजने में भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भागीदारी भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्सव में जिले के पांच खंडों के 300 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं।
समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र यादव, जिला सांस्कृतिक समन्वयक अशोक कुमार नामवाल, खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवीर नाहड़िया, फतेह सिंह और सुरेश कुमार सहित मेजबान विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव म ौजूद रहे।
सभी अधिकारियों और निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया गया।