फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CSC operator was taking advantage of farmer's allowances, instructions for investigation

Rewari News: सीएससी संचालक ले रहा था किसान के भत्तों का लाभ, जांच के निर्देश

Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
CSC operator was taking advantage of farmer's allowances, instructions for investigation
फोटो: 17सचिवालय के सभागार में आयोजित किए गए समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। उपमंडल सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एक सीएससी संचालक द्वारा किसान के भत्तों का लाभ लेने की शिकायत पर एसडीएम ने जांच का निर्देश दिया।
एसडीएम विजय कुमार यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिया। नेहरूगढ़ निवासी प्रवीन कुमार ने शिकायत की कि गांव का सीएससी संचालक उनके नाम से किसान को मिलने वाली सभी सुविधाओं तथा भत्तों का लाभ ले रहा है। उसने ऑनलाइन यह जमीन अपने नाम की हुई है। इस पर एसडीएम ने सीएससी के जिला प्रबंधक को सेंटर का निरीक्षण कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गांव नाहड़ निवासी राम कुमार ने शिकायत की कि नाहड़-बहु रोड पर अतिक्रमण किया गया है। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गांव झाड़ोदा निवासी रामचंद्र ने शिकायत की कि उसके घर के समीप लोक निर्माण विभाग की खाली जमीन है, जिस पर गांव के कुछ परिवार कूड़ा डालते हैं। इसकी वजह से दुर्गंध आती है।एसडीएम ने शिकायत का समाधान करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएसपी विद्यानंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed