फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crop purchase, farmers, crop market

जिले में अब तक 68 हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
crop purchase, farmers, crop market
कोसली मंडी में उठान के अभाव में खुले में पड़ा गेहूं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले की तीनों मंडियों में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद जारी है। कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए मंडियों में बनाई गई व्यवस्थाएं भी किसानों को रास आ रही हैं। मंडियों में अब तक कुल 68 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में रेवाड़ी, बावल व कोसली की अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद की जा रही है, लेकिन खुले बाजार में सरसों का भाव अधिक होने के कारण सरकारी खरीद केंद्रों पर किसान सरसों लेकर नहीं आ रहे हैं। सभी मंडियों में किसानों के साथ-साथ उनके द्वारा पैदावार भरकर लाए गए वाहनों तक को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं पुलिस व चिकित्सकों की टीम की तैनाती भी मंडियों में की गई है। वीरवार को जिले की तीनों मंडियों में 45 हजार क्विंटल गेेहूं की खरीद की गई। इनमें रेवाड़ी में 22500 क्विंटल, बावल में 14 हजार क्विंटल व कोसली की मंडी में करीब 9 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

कोसली में नहीं हो रहा गेहूं का उठान
सरकार के तमाम दावों के बाद भी कोसली की अनाज मंडी में खरीदी गई गेहूं की फसल का उठान नहीं हो रहा है। जिसके कारण गेहूं खुले आसमान में पड़ा हुआ है। जबकि सरकार द्वारा तत्काल फसल का उठान करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों की हड़ताल का नहीं दिखा असर
जिले की तीनों अनाज मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दिया। यहां न केवल मंडियों में खरीद की गई बल्कि तुलाई और भराई भी सामान्य दिनों की तरह जारी रहा। बता दें कि हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार व शुक्रवार को दो दिन गेहूं की तुुलाई नहीं करने का निर्णय लिया गया था।

वर्जन
मंडी में किसानों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिन किसानों के पास मास्क नहीं होते उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
- सत्यप्रकाश, सचिव मार्केट कमेटी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed