फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crop procurement will take place from tomorrow until the 17th, in accordance with the scheduled plan.

Rewari News: कल से 17 तक निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होगी फसल की खरीद

Sun, 11 Oct 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crop procurement will take place from tomorrow until the 17th, in accordance with the scheduled plan.
रेवाड़ी। मार्केट कमेटी की ओर से नई अनाज मंडी के लिए गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार 12 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक अलग-अलग गांवों के किसान निर्धारित दिनों में अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकेंगे।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 12 अक्तूबर सोमवार को गढ़ी, बोलनी, कापड़ीवास, जीतपुरा इस्तमुरार, खलियावास, निखरी, निखरी, रालियावास, चिल्हड, धनौरा, भूरथल ठेठर, भटसाना, जैतपुर शेखपुर, गोकलपुर(कुंभावास), बुड़ाना, बुड़ानी, रामगढ़, तुर्कियावास और कंवाली गांवों के किसान अपनी फसल ला सकेंगे।
विज्ञापन

13 अक्तूबर मंगलवार को लोधाना, पिथनावास, हांसाका, मसानी, फदनी, फ़िदेडी, ततारपुर खालसा, अलावलपुर (धारूहेड़ा), गोपालपुर उर्फ प्राणपुरा, बासदूदा, ऊंचा, कोलाना, नांगल जमापुर, मंदोला और खंडोडा गांवों के किसानों के लिए शेड्यूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर बुधवार को बिकानेर, लिसाना, गांगायचा अहीर, गांगायचा जाट, जोनावास, डूंगरवास, रोजका, रसगण, मुंडिया खेड़ा, खिज़ुरी, मोलावास, कान्हावास, फतेहपुरी, श्योराज माजरा, खलीलपुर, कालाका, मांडेया, देहलावास, गुलाबपुरा और जाडरा गांवों के किसान मंडी में फसल ला सकेंगे।
15 अक्तूबर वीरवार को मोहनपुरा, खरसानकी, जैतडावास, गढ़ी अलावलपुर, महेश्वरी, घटाल महनियावास, ओकेडा, सुंदरोज, ढाणी सुंदरोज, बाढ़ सुंदरोज, खोरी, शाहबाजपुर इस्तमुरार, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ़, चांदावास, बूढ़पुर, गिंदोखर, लाखनौर नपुर, बोडिया कमालपुर और अहरौद गांवों के किसान अपनी फसल ला सकेंगे।
16 अक्तूबर शुक्रवार को संगवाड़ी, भूड़ला, गुरदास माजरा, कोनसीवास, काठूवास, बिठवाना, कमालपुर, गुजरीवास, भंवाड़ी, जलियावास, करनावास, देवलावास, ढालियावास, चांदपुर, गुज्जीवास, छुरियावास, निगांनियावास, रामपुरा, डालियाकी, नैनसुखपुरा, बिहारीपुर, शाहबाजपुर और पदेयावास गांवों के किसानों के लिए खरीद शेड्यूल रहेगा।
17 अक्तूबर शनिवार को डोहकी, मुंडलिया, डाबडी, नयागांव, सहारनवास, लाधुवास अहीर, खडगवास, बंगडवा, भिठेडा, नैचाना, बालावास जाट, चिमनावास, टांकड़ी, सुल्खा, जाट सायरवास, टहना, मस्तापुर, शादीपुर, राजावास, नूरपुर, रायपुर, खेडा मुरार और पनवाड़ गांवों के किसान अपनी फसल मंडी में ला सकेंगे।

वर्जन
किसानों से जारी शेड्यूल के अनुसार ही अपनी फसल लेकर मंडी में आने की अपील की गई है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।-नरेंद्र, सचिव, मंडी कमेटी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed