{"_id":"69e3c9f70a3e0dc6230de874","slug":"crop-procurement-slow-sacks-pile-up-in-the-mandi-pathways-cut-in-half-rewari-news-c-198-1-rew1001-237033-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फसल उठान धीमा...मंडी में कट्टों का अंबार, रास्ते आधे रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फसल उठान धीमा...मंडी में कट्टों का अंबार, रास्ते आधे रह गए
विज्ञापन
सड़क के किनारे से गुजरता वाहन। संवाद
- फोटो : 1
रेवाड़ी।
अनाज मंडी में फसल खरीद के सीजन के बीच अव्यवस्थाएं रोजाना सामने आ रहीं हैं। फसलों की उठान की रफ्तार धीमी होने के कारण मंडी में कट्टों का अंबार लग गया है। हालात ऐसे हैं कि मंडी की सड़कों तक कट्टे फैल गए हैं जिससे रास्ते आधे रह गए हैं और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली, छोटे वाहन और मजदूरों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। अब तक मंडियों में करीब 3.30 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जबकि लगभग 1.90 लाख क्विंटल की खरीद की गई है। इसके मुकाबले केवल 50 हजार क्विंटल गेहूं की ही लिफ्टिंग हो पाई है। उठान की धीमी गति व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। मौसम में अचानक बदलाव से फसल खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।
गेट पास कटवाने की प्रक्रिया भी परेशानी का कारण
गेट पास कटवाने के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। शनिवार को पोर्टल में तकनीकी खामी आने के कारण करीब 30 से 40 मिनट तक गेट पास और अन्य कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। इससे पहले से लंबित कार्य और भी बढ़ गए जिससे किसानों और आढ़तियों में नाराजगी देखने को मिली।