{"_id":"5738c75d4f1c1bf815ac73e5","slug":"youth-shoot-for-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में युवक को गोली मारी, घायल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में युवक को गोली मारी, घायल, केस दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के सामने जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक युवक को गोली मार दी जो उसके पैर में लगी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बावल के मोहल्ला कानूनगो निवासी सुरेन्द्र उर्फ सुंदर व भोलू उर्फ लक्ष्मण के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार शाम सुरेंद्र किसी काम से रसियावास फाटक से वापस घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मण व उसके साथी बावल निवासी डब्बू उर्फ हीरालाल व साहपुर निवासी चरणसिंह ने उसे बावल बस स्टैंड के पास रोक लिया।
पहले तो उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल सुरेंद्र को रेवाड़ी के पुष्पाजंली अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बावल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। मामला जमीनी विवाद का है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
-नरेंद्र कुमार, एसएचओ, थाना बावल