{"_id":"6365f44e1311b626dd077fd5","slug":"youth-created-ruckus-in-road-near-tankdi-village-of-bawal-of-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: रास्ता रोके खड़े युवकों ने प्राइवेट स्कूल के चालक से की मारपीट, महिला टीचर्स को गाड़ी में किया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: रास्ता रोके खड़े युवकों ने प्राइवेट स्कूल के चालक से की मारपीट, महिला टीचर्स को गाड़ी में किया बंद
Sat, 05 Nov 2022 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:58 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत गांव बधराना निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह मोहनपुर स्थित एक प्राइेवट स्कूल में चालक है। शुक्रवार शाम को वह दो महिला अध्यापिकाओं को क्रूजर गाड़ी से घर छोड़ने जा रहा था। गांव टांकड़ी में आईटीआई के समीप पहुंचा तो कुछ युवकों ने टेंपो सड़क के बीच में खड़ा किया हुआ था और आपस में गाली-गलौज करते हुए झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
विस्तार
रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र के गांव टांकड़ी के समीप कुछ युवकों ने रोड के बीच में टेंपो खड़ा कर जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने प्राइवेट स्कूल के ड्राइवर के साथ मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। युवकों ने गाड़ी में सवार दो महिला शिक्षिकाओं को भी अंदर ही बंद कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत गांव बधराना निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह मोहनपुर स्थित एक प्राइेवट स्कूल में चालक है। शुक्रवार शाम को वह दो महिला अध्यापिकाओं को क्रूजर गाड़ी से घर छोड़ने जा रहा था। गांव टांकड़ी में आईटीआई के समीप पहुंचा तो कुछ युवकों ने टेंपो सड़क के बीच में खड़ा किया हुआ था और आपस में गाली-गलौज करते हुए झगड़ा कर रहे थे। युवक सड़क पर बैठ कर नशा कर रहे थे। वह अपनी गाड़ी साइड से निकालने लगे तो युवकों ने रास्ता रोक लिया और झगड़ा करने लगे।
युवकों ने चालक को नीचे उतार लिया और दो महिला अध्यापिकाओं को गाड़ी के अंदर ही बंद कर दिया। युवकों ने धर्मबीर के साथ मारपीट की और क्रूजर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। महिला अध्यापिकाओं ने गाड़ी से नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी धमकी दी। सूचना के बाद स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। युवकों ने स्टाफ के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। चालक से मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान हो गई है। सभी आरोपी गांव टांकड़ी के रहने वाले है। बावल थाना पुलिस ने ड्राइवर धर्मबीर की शिकायत पर टांकड़ी निवासी अजय कुमार, अजय चौहान, नसीब, विपिन, योगेश, भीम सिंह व करण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।