फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   worker died, jail,

निर्माणाधीन जेल में मिक्सिंग क्रेन के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Wed, 23 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 23 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

रेवाड़ी। फिदेड़ी गांव के पास निर्माणाधीन जिला जेल में काम करते समय क्रेन के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य मजदूर ने क्रेन चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी मजदूर अनिल कुमार (22) दिल्ली रोड स्थित निर्माणाधीन जिला जेल में मंगलवार देर रात 12 बजे मजदूरी का कार्य कर रहा था। आरोप है कि देर रात ठेकेदार और क्रेन चालक की लापरवाही से वह मिक्सिंग क्रेन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी मजदूरों ने आरोप लगाया कि क्रेन के चालक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। घटना के तीन घंटे बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed