फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   woman, rape, crime,police, rewari, woman

महिला से दुराचार की कोशिश का आरोपी धरा

Fri, 13 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 13 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
woman, rape, crime,police, rewari, woman
rape
 पुलिस थाना शहर ने एक महिला को बहला फुसला कर ले जाने और दुराचार की कोशिश के आरोपी को बुधवार रात बंगाली कॉलोनी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव सियारोल निवासी सागर अत्री के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसआई रविंद्र ने बताया कि 23 नवंबर को जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी को दवा दिलाने रेवाड़ी लेकर आया था। उनके साथ छह वर्षीय बेटा भी था। वापस लौटते समय महिला ने अपने पति से कहा कि वह अपना पर्स अस्पताल में ही भूल आई।
विज्ञापन


पति पर्स लेकर वापस लौटा तो उसकी पत्नी व बच्चा लापता थे। दो दिन पहले महिला लौटी और पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव सियारोल निवासी सागर अत्री उसके बस स्टैंड से अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में वह कई दिन उसके साथ रही। महिला ने आरोप गया है कि इस दौरान सागर ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार के प्रयास करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed