{"_id":"5776b8b34f1c1b704d79a788","slug":"wine-shop-salesman-rewari-fire-beer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में बीयर देने से मना किया तो सेल्समैन को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुफ्त में बीयर देने से मना किया तो सेल्समैन को मारी गोली
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बीयर न देने पर सेल्समैन को गोली मार दी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के असदपुर गांव में वीरवार देर रात एक देसी शराब ठेके पर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने बीयर न देने पर सेल्समैन को गोली मार दी। गोली सेल्समैन की कोहनी के पास लगी, इससे उसकी जान बच गई। वहीं हमलावर फायर झोंकने के बाद मौके से फरार हो गये। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित सेल्समैन की शिकायत के आधार पर अज्ञात तीन बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रोजका का राजेश नाम का युवक ठाकरान नाम के देशी शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता है। वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे शराब ठेके पर बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और बीयर मांगी। पैसे मांगने पर बाइक सवारों ने राजेश के ऊपर असलहे से फायर झोंक दिया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गये। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने लाइसेंस धारक को मामले की जानकारी देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
9 जून को मालाहेड़ा गांव में सेल्समैन को मारी थी गोली
करीब 22 दिन पहले भी पड़ोसी गांव मालाहेड़ा में भी बदमाशों ने देश शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मार दी थी । जिसमे पुलिस ने केस दर्ज तो किया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई । इस मामले मे भी पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।