फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two woman also include in activities in female foeticide gang

दो महिलाएं भी थीं लिंग जांच कराने के गिरोह में शामिल

Fri, 13 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 13 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
two woman also include in activities in female foeticide gang
बीएमएस डॉक्टर समेत सात आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लिंग जांच कराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल थीं। शहर से पीछा कर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में देर रात तक दबिश के दौरान सीआईए रेवाड़ी ने दोनों महिलाओं और बीएमएस डॉक्टर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं को कोर्ट में पेश करने के बाद जहां ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया गया, वहीं डॉक्टर समेत अन्य आरोपियों को पुलिस ने गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी क्राइम संजीव बलहारा ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी  दिल्ली शाहदरा निवासी डॉ.यशपाल, अलवर कोटकासिम निवासी विकास, कसौला क्षेत्र निवासी राजपाल, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी सुभाष, गाजियाबाद निवासी देव कुमार हैं। वहीं महिला आरोपी अलवर के कोटकासिम निवासी सुनीता और संजू हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बावल चौक स्थित मॉडर्न लैब का है दलाल
वहीं मामले की पहली कड़ी यानी कि दलाल की तलाश अभी भी सीआईए को है। फरार आरोपी रामू और वह बावल चौक स्थित मॉडर्न लैब में काम करता है। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने डिकॉय पेशेंट के जरिये रामू और अन्य लोगों का मोबाइल नंबर हासिल किया था। जिसके चलते ही मामले में अभी तक की सफलता मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed