फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two person arrest for allegation of murder

पिकअप चढ़ाकर सिपाही की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 13 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
two person arrest for allegation of murder
पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिकअप चढ़ाकर सिपाही राज सिंह की हत्या करने पर पुलिस ने आरोपी पशु तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है। पुलिस की कई टीमें मेवात और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं। रणनीति के तहत पुलिस पशु चोरों के मार्फत आरोपी तस्करों तक पहुंचना चाह रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


धारूहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी चोरों ने एक दर्जन से अधिक पशु चोरी की वारदातों को कबूला है। इसमें एक आरोपी मेवात तो दूसरा पलवल का है। माना जा रहा है कि पशु चोर गिरोह के तार तस्करी करने वाले मेव गिरोह से काफी हद तक जुड़ हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


रेवाड़ी में तैनात डीएसपी क्राइम के पास मॉडल टाउन और सिटी थाने के अलावा धारूहेड़ा सीआईए का भी प्रभार है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जिला मेवात के गांव जमालगढ़ निवासी मुश्ताक और पलवल के गांव पिनगंवा निवासी इसराफ उर्फ इस्सर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में भी हैं मामले दर्ज
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार मुश्ताक और इसराफ के खिलाफ चोरी ही नहीं बल्कि आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के भी मामले अलग-अलग जिलों के थानों में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। वहीं एक दर्जन पशु चोरी की वारदातें भी कबूल हो चुकी हैं।


मेवात और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रहीं टीमें
सिपाही राज सिंह की हत्या के बाद मेवात और आसपास के क्षेत्र में जिला पुलिस की कई टीमें दबिश देने में लगी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार रात पिकअप चढ़ाकर सिपाही राजेश की हत्या करने वाले तस्करों का सुराग भी लग चुका है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही उनके हाथ आरोपियों के गिरेबां तक पहुंच जाएंगे।

---------
पशु चोरी की वारदातें  
- 10 मार्च को कसौल गांव से एक भैंस दो कटिया चोरी।
- 11 मार्च को रालियावास गांव से दो भैंस और दो कटिया चोरी।
- 14 मार्च को आरोपी निगानियावास से पशु चोरी कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग।
- 24 मार्च को गुर्जर घटाल गांव से एक भैंस चोरी।
- 31 मार्च को साहबी पुल के नजदीक से छह बैलों को मुक्त कराया।
- करीब डेढ़ माह पहले बावला थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेडा से दो भैंस और एक कटड़ा चोरी।
- करीब दो माह पहले खोल गांव से एक भैंस चोरी।
- करीब दो माह पहले गोठड़ा गांव से दो भैंस चोरी।
- करीब पांच महीने पहले पीथनवास गांव से दो भैंस और एक कटिया चोरी।

कोट
पुलिस की तफ्तीश सही दिशा में चल रही है। कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
- संजीव कुमार, डीएसपी क्राइम, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed