फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two killed including soldier in road accident in Rewari

रेवाड़ी: सड़क हादसे में फौजी सहित दो की मौत, एक घायल, गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Mon, 28 Mar 2022 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 11:13 PM IST
सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पोस्को चौक के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। कसौला थाना पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन
Two killed including soldier in road accident in Rewari
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक फौजी सहित 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेवाड़ी के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर के गांव गुणसार निवासी राजबीर, नवीन (23) व रूपेश (23) तीनों इको गाड़ी में बावल औद्योगिक क्षेत्र में आए हुए थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही फ्लाईओवर से उतरने के बाद वह गाड़ी को सर्विस रोड पर ले गए तभी पोस्को चौक के पास अचानक उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी की रफ्तार काफी ज्यादा थी जिसकी वजह से गाड़ी सड़क के साथ खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची ईआरवी व कसौला थाना से प्रदीप कुमार ने पेड़ में घुसी गाड़ी को कटर काटकर तीनों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कार को राजबीर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक उसके साथ वाली सीट पर तो दूसरा पीछे बैठा हुआ था। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नवीन और रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नवीन और रूपेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चालक राजबीर का रेवाड़ी के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक रूपेश फौज में नौकरी करता था। छुट्टी पर आया हुआ था। वह राजबीर और नवीन के साथ किसी कंपनी में काम से आया था। 

 

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं जबकि घायल राजबीर के खिलाफ गाड़ी को लापरवाही से चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। - विद्यासागर, थाना प्रभारी, कसौला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed