{"_id":"2029eea33376a869ef214a91c599421e","slug":"two-arrested-for-wine-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे शराब, धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंटों के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे शराब, धरे
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली में ईंटों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव भोजपुर निवासी प्रेमसिंह उर्फ कीकी व हरि सिंह उर्फ हरू के रूप में हुई हैं।
सीआईए प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक ट्रैक्टर ट्राली में लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए राजस्थान ले जाई जा रही हैं। सूचना पर सीआईए प्रभारी ने प्रधान सिपाही राजेश के नेतृत्व में टीम गठित कर रामगढ़ गांव के नजदीक नाकाबंदी शुरू कर दी।
इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली को जांच के लिए रोका तो ट्राली में भरी ईटों के नीचे से 127 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। इस पर शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने ट्रैक्टर में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब दिल्ली रोड पर स्थित एक गोदाम से लेकर आए हैं और राजस्थान लेकर जा रहे थे।