{"_id":"f08c75ae42e6beaeb52dbd35223d9189","slug":"three-lakh-and-ten-thousand-deceive-for-service-given-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को दिल्ली में नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख्ा दस हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को दिल्ली में नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख्ा दस हजार ठगे
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 3.10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय नगर की मुनिया देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सहारनवास निवासी पवन और कुंभावास निवासी राजेंद्र को वह पहले से जानती थी।
मई माह में दोनों ने उसके बेटे को दिल्ली एमसीडी में सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही। उसके सहमत होने पर दोनों ने नौकरी पर लगवाने के एवज में 3.10 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बावजूद उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी।
रुपये वापस मांगे तो दी मारने की धमकी
मुनिया ने बताया कि बेटे को नौकरी नहीं मिलने पर वह गांव सहारनवास निवासी पवन और गांव कुंभावास निवासी राजेंद्र के पास रकम वापस लेने गई।
दोनों ने पहले आनाकानी की और बाद में रुपये देने से ही इन्कार कर दिया। साथ ही पुलिस में शिकायत देने या किसी और से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।