फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   thief,crime,police,rewari,house,robber

हथियारबंद बदमाशों ने लगाई तीन मकानों में सेंध.

Tue, 03 Jan 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 03 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
से लैस होकर आए अज्ञात चोरों ने तीन मकानों में सेंध लगा हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। एक अन्य मकान में चोरी करने की कोशिश के दौरान जाग होने पर ठीकरी पहरा देने वाले ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। इस पर चोर एक बंदूक छोड़कर मौके से भाग गए। मामले का पता चलने पर सुबह स्थानीय जाटूसाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मकान के साथ दुकान को भी बनाया निशाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने रात में कर्ण सिंह के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा तथा बेड, संदूक के सामान को बिखेर दिया। मकान मालिक के बाहर रहने की वजह से चोरी के नुकसान का आकलन नहीं हो पाया। इसके बाद चोर श्रीभगवान गुप्ता (कालू) की परचून की दुकान में घुसे तथा पांच हजार की नकदी के अलावा परचून के सामान पर भी हाथ  साफ कर ले गए। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे। इसके बाद चोरों ने रविन्द्र के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के पिछले हिस्से के प्लाट से दीवार फांदकर घुसे तथा कमरे की खिड़की खोलने की कोशिश की। रविन्द्र के घर में जाग होने के कारण चोर उनके मकान से  चोरी नहीं कर पाऐ। और वहां से भागने लगे।
विज्ञापन


ठीकरी पहरे के चलते छूटी रायफल
गांव के रवि कुमार, श्री भगवान, अमरजीत आदि ने बताया कि गांव में रात को ठीकरी पहरा होने के कारण चोर किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए और हथियार छोड़कर भाग निकले। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि उनके अलावा रात में पुलिस को भी इलाके में गश्त करनी चाहिए ताकि इस प्रकार से हथियारों से लैस होकर आने वाले चोरो में भय पैदा हो जाए। गांव के लोग हथियारों के सामने चोरों का मुकाबला अकेले दम पर नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायफल के जरिए लगेगा चोरों का सुराग
 सूचना के बाद मौके पर पहुच कर जाएजा लिया है और जो गांव में रायफल मिली है उसको कब्जे में ले लिया गया है तथा उसके सहारे चोरो तक पहुंचना आसान हो जाएगा। चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
-वीरेंद्र यादव, जांचकर्ता, जाटूसाना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed