फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sucide, force, dumper, case, frode,

आत्महत्या के लिए मजबूर कर हड़पे डंपर

Mon, 21 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पटौदी के गांव लोकरी निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए धारूहेड़ा के थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों के कारण ही उसके भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर होने का मामला पहले ही धारूहेड़ा थाने में दर्ज है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में गुड़गांव पटौदी विस के गांव लोकरी निवासी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई ने गांव के ही ओमप्रकाश, रणबीर व मनीषा के साथ मिलकर एनएच-आठ पर साहबी पुल के पास ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया था। इनके साथ मिलकर उसने कई डंपर भी खरीदे थे। लेकिन कुछ ही समय बाद ओमप्रकाश, रणबीर और मनीषा ने मिलकर धोखे से सुरेन्द्र के भाई से अपने नाम सभी वाहन करा लिए थे। तीनों आरोपी एक ही परिवार के हैं। धोखाधड़ी का पता चलने पर शिकायतकर्ता के भाई ने आरोपियों से बातचीत की लेकिन उन्होंने डंपर लौटाने, यहां तक कि कोई हिस्सा भी देने से साफ इंकार कर दिया। धोखाधड़ी से परेशान युवक ने फिर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के मामले में उक्त आरोपियों पर पहले ही धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हुआ है, जिसमें आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। अब धारूहेड़ा पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed