फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Son kills parents in Rewari of Haryana

खुलासा: बेटे ने पहले मां के साथ मिलकर पिता को मार डाला, डेढ़ माह बाद मां को भी उतारा मौत के घाट

Mon, 06 Jun 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 11:23 PM IST
सार

महिला की हत्या के मामले में पुलिस कठोर हुई तो आरोपी ने सारे राज उगल दिए। मां के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
Son kills parents in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जिस औलाद को पाने के लिए मां-बाप लाख दुआ मांगते हैं उसी औलाद ने अपनी मां के साथ मिलकर पहले पिता को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद उसने हथौड़े से मां की भी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव खुरमपुर में छह दिन पहले बेटे ने अपनी मां सुशीला की हत्या हथौड़े से मारकर कर दी थी। पुलिस ने हत्या का राज खोलते हुए उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के कठोर होने पर जोगेंद्र ने बताया कि डेढ़ माह पहले अपनी मां के साथ मिलकर उसने पिता की भी हत्या कर दी थी। मां की हत्या अनबन और पिता की हत्या का कारण शराब पीकर तंग करना सामने आया है।
विज्ञापन


इस बाबत, बावल डीएसपी राजेश लोहान ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव खुरमपुर निवासी जागेंद्र ने कहा था कि वह एक कंपनी में काम करता है। वह खेतों में मकान बना कर रहता है। 1 जून को वह ड्यूटी पर गया हुआ था। उस समय उसकी 40 वर्षीय मां सुशीला घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो मेनगेट बाहर से बंद था। गेट खोल कर घर के अंदर से तीन युवक बाहर की तरफ भागते हुए निकल गए। वह तीनों को पहचान नहीं कर पाया। वह घर के अंदर पहुंचा तो सीढ़ियों के निकट उसकी मां सुशीला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद ग्रामीण व बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी तो महिला के सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से चोट के निशान भी मिले थे।

पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था पति का शव
महिला सुशीला के पति रामनिवास की अप्रैल महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। नौ अप्रैल की रात को रामनिवास घर के बाहर पशुओं के पास सो रहा था। अगले दिन सुबह उसका शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला था। उस समय आत्महत्या समझ कर बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। 

दो शादियां की थी रामनिवास ने, सुशीला थी दूसरी पत्नी
मृतक रामनिवास की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी रामरती से एक बेटा मनोहर व बेटी राजबाला थे। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी सुशीला से की थी। दूसरी शादी से तीन बेटी कविता, मनीषा, सविता व एक बेटा जोगेंद्र है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि जोगेंद्र अविवाहित है। 

शक की सुई घूमी जोगेंद्र पर
सुशीला के मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए बावल डीएसपी राजेश लोहान व बावल थाना एसएचओ विद्यासागर ने टीम गठित की थी। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि सुशीला के पति रामनिवास की मौत भी संदिग्ध थी और उसके बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। रामनिवास के शव पर लोगों ने चोट के निशान भी देखे थे जबकि परिवार ने उसे आत्महत्या करना बताया था। पुलिस के हाथ रामनिवास के फंदा लगा कर आत्महत्या करने के फोटो भी लगे थे। फोटो की जांच के बाद पुलिस का संदेह और बढ़ गया। पुलिस ने जोगेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोनों हत्या करना स्वीकार कर लिया। 

पूछताछ में बताई यह वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पिता रामनिवास शराब पीकर उसे व उसकी मां को तंग करता था। नौ अप्रैल की रात को जोगेंद्र ने अपनी मां सुशीला के साथ मिल कर रामनिवास की गला दबा कर हत्या कर दी थी और शव के गले में फंदा डाल कर शीशम के पेड़ पर लटका दिया था। दूसरे दिन पुलिस को बिना सूचना व बिना पोस्टमार्टम के रामनिवास के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।


अब जोगेंद्र की उसकी मां सुशीला के बीच भी अनबन रहने लगी थी और झगड़े होते थे। वारदात के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रात को ड्यूटी से आने के बाद जोगेंद्र ने हथौड़े से सिर में चोट मार कर अपनी मां की हत्या कर दी और परिवार व पुलिस को झूठी कहानी बता दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed