फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shutter uproot 20 of the mobile cross Lakra

शटर उखाड़ 20 लाख्ा के मोबाइल पार

Wed, 03 Feb 2016 01:13 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो
रेवाड़ी ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shutter uproot 20 of the mobile cross Lakra

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर का पॉश इलाका, पूर्व वित्त मंत्री की कोठी से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी, अलसुबह का वक्त और गांधी चौक स्थित द मोबाइल शॉप से करीब 20 से 25 लाख की चोरी। सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन यह सच है। शटर उखाड़कर एक चोर दुकान के अंदर घुसा और बाकियों ने शटर पर चादर की ओट कर दी। तकरीबन एक घंटे तक दुकान के बाहर चद्दर की ओट लगाए रहे और लाखों के मोबाइल और नकदी चोरी कर चंपत हो गए।
सुबह घटना का पता चलने पर मोबाइल शॉप के मालिक भगत सिंह और व्यापारी इकट्ठा हुए और पुलिस की गश्त की पोल खोलने वाली घटना की भर्त्सना करते नजर आए। घटना के बाद पहुंची स्थानीय मॉडल टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह वही दुकान है, जिसके मालिक से 15 दिन पहले ही रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन



सीसीटीवी में नजर आए चोर
हालांकि घटना खुलने की उम्मीद इसलिए की जा रही है क्योंकि लगभग सभी चोरों की फोटो सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रही है। मंगलवार अलसुबह करीब 4:08 मिनट पर छह बदमाश शोरूम के बाहर पहुंचे। एक सफेद चादर लगाकर लोहे की रॉड की मदद से शोरूम का शटर उखाड़ा। एक बदमाश ने दुकान में दाखिल होकर अंदर गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपए की नकदी और करीब 20 लाख से ज्यादा कीमत के नए मोबाइल अपने बैग में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक लगाए रहे चादर का पर्दा
एक बदमाश दुकान के अंदर से मोबाइल बैग में भरता रहा जबकि पांच अन्य दुकान को चादर की ओट में लेकर माल समेटते रहे। बदमाश करीब एक घंटे तक शोरूम में वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इतनी देर तक बदमाशों को न तो पुलिस की गश्त का डर रहा और न ही वहां से गुजरने वाले लोगों का।
------------
दो हफ्ते पहले मांगी गई थी रंगदारी
बड़ी बात यह है कि दो हफ्ते पहले भगत सिंह की दुकान पर ही आए कार सवार बदमाशों ने 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। मना करने पर झड़प के बीच बदमाश हवाई फायर झोंक कार से भागने में सफल रहे थे। हालांकि घटना के बाद से बदमाश एक-एक कर जेल पहुंच गए हैं। लेकिन जेल से आए दिन फोन कर धमकी मिलने, रंगदारी मांगने जैसे मामले सामने आने के बाद पुलिस इस तरफ भी जांच कर रही है कि कहीं रंगदारी न देने की रंजिश मानते हुए ही वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया।

पुलिस के खिलाफ मॉडल टाउन मार्केट बंद
मॉडल टाउन एरिया में बढ़ती वारदातों के रोष स्वरूप गांधी चौक और शिव चौक की लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। सोमवार को कुछ बदमाशों ने एक रेहड़ी को पलटने के साथ ही कारिंदों को पीटा था। उस पर यह वारदात हो गई। ऐसे में व्यापारी कहां सुरक्षित हैं। व्यापारियों ने मॉडल टाउन में पुलिस गश्त बढ़ाने और व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।


सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। चोरों की फुटेज काफी हद तक साफ हैं। बाजार में पुलिस की गश्त पहले से ज्यादा बढ़ाई जाएगी। व्यापारियों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
-सतपाल सिंह, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed