फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   School van vandalized in Rewari and miscreants hurled abuses at driver house

रेवाड़ी में स्कूल वैन में तोड़फोड़: बदमाशों ने चालक के घर आकर की गाली-गलौच, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 26 Apr 2023 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Apr 2023 12:46 PM IST
सार

रेवाड़ी में व्यक्ति ने प्लाट में खड़ी स्कूल वैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले चालक के घर आकर गाली-गलौज की और बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
School van vandalized in Rewari and miscreants hurled abuses at driver house
गाड़ी पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के गांव बेरवाल में एक व्यक्ति ने प्लाट में खड़ी स्कूल वैन को जेली से वार कर तोड़ फोड़ की। इससे पहले वैन चालक के घर पहुंचकर उसे गाली-गलौच करते हुए जान से मारने और तोड़फोड़ करने की धमकी भी दी थी। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्लॉट में खड़ी गाड़ी पर हमला
जानकारी के अनुसार, नजदीकी गांव बधराना निवासी विरेन्द्र कुमार गांव खोरी स्थित एक निजी स्कूल की वैन चलाता है। वह रोजाना अपनी वैन को पास के गांव बेरवाल में एक खाली प्लाट के अंदर खड़ी करता है। विरेन्द्र ने बताया कि बीते दिन उसके ही गांव का महेश उसके घर में घुस आया था। उसने काफी ज्यादा शराब पी हुई थी। घर में घुसकर पहले महेश ने उसकी साथ गाली-गलौज की और फिर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी गाड़ी तोड़ने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
विरेंद्र ने बताया कि आरोपी उसके घर से निकलने के बाद सीधे बेरवाल में प्लाट पर पहुंचा और जेली से उसकी स्कूल वैन के आगे-पीछे से सारे शीशे तोड़ डाले। आरोपी ने पहले भी गांव के कई लोगों के साथ इसी प्रकार की वारदात की है। गाड़ी क्षतिग्रस्त पाए जाने पर विरेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी महेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed