फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   school director 7th class student brutally thrashed in Rewari

Rewari: सातवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, छात्रा का नाम पूछने पर भड़का स्कूल निदेशक, जानें पूरा मामला

Fri, 05 May 2023 02:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 02:08 PM IST
सार

महेन्द्रगढ़ के गांव खैरानी निवासी प्रमोद बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है और परिवार के साथ नारनौल रोड स्थित लक्ष्मीनगर में रहते है। प्रमोद की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों गांव लाखनौर स्थित निजी स्कूल में पढ़ते है। बड़ा बेटा अमन 7वीं और छोटा बेटा तीसरी तीसरी में है।

विज्ञापन
school director 7th class student brutally thrashed in Rewari
child - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी के गांव लाखनौर स्थित एक निजी स्कूल में छात्रा से बातचीत करने पर निदेशक ने सातवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चे के घर पहुंचने के बाद पिटाई के बारे में पता लगा। उसके बाद छात्र की मां ने सदर थाना में शिकायत देकर स्कूल के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार जिला महेन्द्रगढ़ के गांव खैरानी निवासी प्रमोद बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है और परिवार के साथ नारनौल रोड स्थित लक्ष्मीनगर में रहते है। प्रमोद की पत्नी रेखा ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों गांव लाखनौर स्थित निजी स्कूल में पढ़ते है। बड़ा बेटा अमन 7वीं और छोटा बेटा तीसरी तीसरी में है। वीरवार की सुबह दोनों स्कूल में गए थे। प्रमोद की मानें तो उनके बेटे अमन को दूसरे साथी स्टूडेंट इसी स्कूल में पढ़ने वाली जूनियर लड़की से नाम पूछने को कहा।
विज्ञापन


स्कूल के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमन ने दोस्त के कहने पर लड़की से उसका नाम पूछ लिया। प्रमोद ने आरोप लगाया कि इस बात की जानकारी स्कूल के डायरेक्टर को पता लगी तो अमन को अपने पास बुलाया और डंडे से पिटाई कर दी। छुट्टी होने के बाद बच्चा घर पहुंचा तो बेहोश हो गया। बच्चे के पूरे शरीर पर डंडे से पिटाई के निशान थे। प्रमोद जब घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब हो गई। वह घर जाते ही बेहोश हो गया। जब परिवार वालों ने देखा तो उसके पूरे शरीर पर डंडे के निशान पड़े थे। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल में पहुंचे। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर स्कूल के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed