{"_id":"57f2affc4f1c1b8b3226fe98","slug":"sarpanch-woman-crime-police-misbehieave-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सरपंच से अभद्रता, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सरपंच से अभद्रता, केस दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
जाटूसाना खंड के गांव बोतवास भोंदू में सरपंच के साथ अभद्रता करने व सरकारी रिकार्ड छीनने के साथ-साथ धमकी देने का मुकदमा गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। मामला रविवार को हुई ग्राम सभा के दौरान का है।
जानकारी के अनुसार गांव भोतवास भोंदू की सरपंच सरला देवी ने रविवार को गांव में विकास कार्यों के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया था। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए थे।
पुलिस को दी गई शिकायत में सरपंच का आरोप है कि ग्राम सभा के दौरान ही गांव के रामानंद, ब्रह्मानंद व गोविंद उनसे किसी बात पर अभद्रता करने लगे। आरोप यह भी है कि इन लोगों ने उनसे सरकारी रिकार्ड छीनने की कोशिश भी की। इसके अलावा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।