फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 50 crore ransom sought from showroom operator in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: शोरूम संचालक से मांगी 50 करोड़ की फिरौती, मना किया तो फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाश

Tue, 24 May 2022 06:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 May 2022 06:45 PM IST
सार

मामले में 2 बदमाशों के नाम भी सामने आ गए है। बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन
Rs 50 crore ransom sought from showroom operator in Rewari of Haryana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल में बदमाशों ने मंगलवार की शाम टाइल एंड सेनेटरी शोरूम के संचालक से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और मना करने पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 निवासी सतीश बतरा ने बावल कस्बा के रेवाड़ी रोड स्थित एक्सीस बैंक के पास पार्वती टाइल्स एंड बतरा सेनेटरी के नाम से शोरूम खोला हुआ है। मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार 3 बदमाश उनके शोरूम पर पहुंचे। उस वक्त शोरूम पर सतीश बतरा का बेटा राहुल बतरा बैठा हुआ था। कुछ देर बदमाशों ने राहुल से बाद की और फिर सीधे 50 करोड़ रुपये की फिरौती की डिमांड की।

विज्ञापन


इस बीच राहुल बतरा ने बदमाशों को पैसे देने से मना कर दिया। बदमाश खुद को एक नामी गैंग के बदमाश अनिल खेड़ा और संदीप खेड़ा के बंद बता रहे थे। फिरौती की रकम देने से मना करने पर बाहर निकले बदमाशों ने शोरूम पर फायरिंग कर दी। एक गोली शोरूम के बाहर लगे शीशे पर लगी, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। वारदात के बाद बदमाश सरेआम हथियार लहराते हुए फरार हो गए। राहुल बतरा ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बावल थाना प्रभारी विद्या सागर ने शोरूम व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए है। थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी फिरौती की रकम क्लीयर नहीं है। हालांकि बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अनिल खेड़ा और संदीप खेड़ा जिन दो बदमाशों के नाम सामने आए है। दोनों ही पेशेवर बदमाश बताए गए हैं। उन पर पहले भी हत्या का प्रयास और फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इधर दिन दहाड़े बावल कस्बा में हुई इस वारदात के बाद से व्यापारियों में खौफ पैदा हो गया है।


एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
बावल में व्यापारी के साथ घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ित व्यापारी को जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। 
 

अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिरौती की रकम क्लीयर नहीं है। हालांकि बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है। - विद्या सागर, थाना प्रभारी, बावल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed