फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   robbry,crime,fight,police,rewari

मारपीट, लूटपाट और धमकी देने के चार आरोपी धरे

Thu, 05 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 05 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
17 दिसंबर को एक दुकान में घुसकर मारपीट, लूटपाट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने के चार आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने अग्रसेन चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान माता चौक रेवाड़ी निवासी कमल, गुर्जरवाड़ा निवासी बलजीत उर्फ बल्लू व दीपक और बड़ा तालाब रेवाडी निवासी हर्ष उर्फ जनरेटर के रुप में हुई है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई महीपाल चौकी इंचार्ज भाडावास गेट रेवाड़ी ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम आरोपियों ने बल्लूवाड़ा स्थित महेश कुमार की फास्ट फूड की दुकान में घुसकर महेश को मारा पीटा और उसकी जेब से 1 हजार रुपये निकाल लिए। उसी दिन पुरानी सब्जी मंडी में रेहड़ी लगा रहे खेमचंद के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस ने महेश और खेमचंद की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

------------
चोरी हुई कार और टेंपो बरामद, आरोपियों की तलाश
वहीं शहर थाना पुलिस ने 19 सितंबर 2016 को कानोड़ गेट के पास से सुबाना निवासी नरेंद्र के टेंपो को बरामद कर लिया है। पुलिस ने टेंपो ब्रास मार्केट के पास से हासिल किया। वहीं एक इको कार भी पुलिस ने कलानौर से बरामद की है। यह कार मोहल्ला बलभद्रसराय निवासी सुनील कुमार की थी जो कि 23 दिसंबर को चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed